Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

 

बांदा 30 अप्रैल 2022

भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय द्वारा महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
शनिवार को भाजपा द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ में कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम गीत के उद्घोष के साथ कार्यशाला का संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष भाजपा ममता मिश्रा द्वारा प्रस्तावना एवं वक्ता परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र के शुभारंभ में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने भाजपा इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि जाति मजहब क्षेत्र तमाम प्रकार की भेदभाव की राजनीति को समाप्त कर भाजपा ने एक नए भारत का सृजन किया है। हमारा विचार सबसे अलग है । भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जबकि अन्य पार्टियां जातिवाद और परिवारवाद पर आधारित है। “तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे” इस भावना से काम करने वाले कार्यकर्ता भाजपा जैसे दल में ही मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को समझने के लिए जनसंघ से लगाकर अब तक की राजनीति की यात्रा का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला के दूसरे सत्र में “पिछले 6 साल में अंत्योदयी पहल” विषय पर प्रकाश डालते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार नागरिकों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही हैं। तीसरे सत्र में 2014 के बाद आया युगांत कारी परिवर्तन विषय पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह परिवार जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने के संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे। भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है भारत माता की जय। प्रथम दिन की कार्यशाला के चौथे सत्र में आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा विषय पर बोलते हुए वक्ता के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अशोक राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने अपने दल के अंदर भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती के साथ अपनाया है। भाजपा अकेला ऐसा राजनीतिक दल है जो हर तीसरे साल स्थानीय समिति से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के नियमित चुनाव कराता है। कार्यशाला के आज के अंतिम सत्र में आत्मनिर्भर भारत विषय पर बोलते हुए वक्ता के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा की आत्म अर्थात स्वयं पर और निर्भर अर्थात आश्रित होना, पूर्णरूपेण स्वयं पर आश्रित इसका शाब्दिक अर्थ है। हमें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की जरूरत के लिए किसी और पर निर्भर ना होकर स्वयं पूर्ति करना ही आत्म निर्भरता है। स्वयं पर निर्भरता ही आत्मनिर्भरता है इसका दूसरा नाम स्वावलंबन है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रत्येक सत्र में कार्यकर्ताओं का आभार जताया। जबकि वर्ग प्रमुख उत्तम सक्सेना रहे।
इस अवसर पर कार्यशाला में अपेक्षित सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रपाल सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामहित कश्यप,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, भाजपा नेत्री शीला सिंह, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, ब्लाक प्रमुख कमासिन रावेंद्र गर्ग, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, ओरन चेयरमैन योगेश द्विवेदी, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह, तिंदवारी चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह तथा भरत सिंह, प्रीति जायसवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, बीडी प्रजापति, राम प्रसाद सोनी,प्रद्युम्न नरेश आजाद, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार,धर्मेंद्र त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज,ममता त्रिपाठी, डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया, मुदित शर्मा, दिनेश यादव, पंकज रेकवार,संतोष बाथम, डॉक्टर पी एन वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, रामनरेश मिश्रा, दिनेश गुप्ता, धनंजय चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम नारायन सिंह पटेल, प्रीतम गुप्ता राजा, शिव मोहन गुप्ता, आशीष पटेल, राजाराम तिवारी, जागृति वर्मा, उर्मिला कबीर, डॉक्टर रागिनी शिवहरे, सुमन शर्मा, सुशीला नामदेव, हेमलता वर्मा, मालती दिक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!