Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

संजीवनी मानव कल्याण सेवा संस्थान ने गरीब असहाय बच्चों को किताबे पेंसिल वितरण किया

बांदा, 08 फरवरी 2024

बांदा जनपद में गुरुवार को संजीवनी मानव कल्याण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने गरीब असहाय बच्चों को किताबे पेंसिल वितरण किया और गरीब असहाय महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया। किताबे पेंसिल पाकर गरीब बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे।सभी बच्चों व महिलाओं ने संजीवनी मानव कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद आशीर्वाद स्नेह दिया। वहीं लोगों को जागरूक करते हुए संजीवनी मानव कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि एक अच्छा जीवन यापन के लिए बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है तथा यह हमारा प्रथम कर्तव्य उद्देश्य होना चाहिए। इस कार्यक्रम में तबस्सुम खातून जिलाध्यक्ष , सुमित, सन्नो, सबीना खातून, आमिर, लाला, नंदकिशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

Crime 24 Hours
Report – Mitesh Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!