Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

दिवंगत सपा नेता की पत्नी को सपाईयों ने सौंपा दो लाख का चेक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भेजा था चेक

 

बबेरू/बांदा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविड़ के दौरान मरने वाले सपा कार्यकताओं की कर रहें हैं आर्थिक मदद उसी क्रम में आज जनपद बांदा सपा सैनिक प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष रहें पूर्व सूबेदार स्वर्गीय गया प्रसाद यादव के पत्नी व बेटे आलोक से हालचाल जानने व आर्थिक सहायता हेतु सपा प्रतिनिधि मंडल जितेंद्र सिंह फौजी अमर सिंह चौहान गुड्डू पूर्व ब्लाक प्रमुख महेवां शिवबालक सिंह यादव (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कालपी) परमू यादव वरिष्ठ सपा नेता कालपी के हाथों भेजा दो लाख का चेक जिसको लेकर सपा प्रतिनिधि मंडल समेत आज नि. जिलाध्यक्ष विजय करन यादव बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ मिश्रीलाल यादव राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित जिला सचिव कमल पाल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गया प्रसाद यादव के घर पहुंच कर उनकी पत्नी व बेटे आलोक को सौंपा। बताते चलें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आर्थिक सहायता हेतु भेजा गया दो लाख रुपए का चेक था, जिसे सपा नेताओं ने सौंपा है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

error: Content is protected !!