Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

भाजपा के मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा के मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

खागा (फतेहपुर) भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक खागा नगर पंचायत के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभागार कक्ष में संपन्न हुई ।जिसमें आगामी 2022 में आने वाले चुनाव व विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान व अन्नू श्रीवास्तव रहें।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की बैठक करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि आगामी आने वाले 2022 के चुनाव मेंं सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से कार्य करना है। और इन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भाजपा सरकार के मोदी जी व योगी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चुनाव में विपक्षियों को मुंह तोड़ जवाब देना है। वही अन्नू श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दिया।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान, खागा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई, ऐरायां मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मंडल कार्यसमिति के सदस्य, युवा मोर्चा के सदस्य ,सेक्टर प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!