बांदा में 12 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर निकलेगी विशाल शोभायात्रा

जनपद बांदा।

बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को गति देने एवं मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति, बांदा द्वारा 12 सितंबर 2026 को जनपद बांदा में विशाल शोभायात्रा एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बांदा में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन एवं विशिष्ट अतिथि आर.सी. योगा, प्रदेश महामंत्री सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने की। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन:

संगठन ने निर्णय लिया कि 12 सितंबर को बांदा शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उ०प्र० के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा को सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर अपनी मांगों एवं भावनाओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाएगा तथा मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना, वैसे ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण भी हमारी आस्था और संकल्प का विषय है। 12 सितंबर की शोभायात्रा के माध्यम से बांदा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विषय को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाएगी। सभी मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।

जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। 12 सितंबर को बांदा में विशाल शोभायात्रा निकालकर हम शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखेंगे। महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उ०प्र० के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा जाएगा।जिलाध्यक्ष ने कहा मैं जनपद के सभी हिंदू संगठनों, साधु-संतों, मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आह्वान करता हूं कि 12 सितंबर को आयोजित इस शोभायात्रा में सहभागिता कर अपनी आस्था और मांग को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम की शोभायात्रा का प्रारंभ रामलीला मैदान पर सुबह 10:00 बजे एकत्रीकरण होगा वहां से रामलीला मैदान से शोभा यात्रा का प्रारंभ होगा महेश्वरी देवी चौक बाजार गुलर नाका रोड अमर टॉकीज चौराहा बाबूलाल चौराहा पर ज्ञापन दिया जाएगा इसके बाद पीली कोठी स्टेशन बाकरगंज चौराहा रामलीला मैदान में समापन होगा।

इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला, जिला प्रभारी सुरेश कान्हा, जिला संयोजक महेश तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पिंकी प्रजापति, ज्योति मौर्य, भाजपा वरिष्ठ नेता आयुष नाथ त्रिपाठी, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मोंटू गुप्ता, आलोक कुमार प्रजापति, रमाकांत द्विवेदी, श्रीराम निषाद, जिला मंत्री कमलेश कुमार गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह पैरा भैया, जिला प्रवक्ता संजय काकोनिया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत मिश्रा, पुरन राय, सदर तहसील मंत्री विनोद तिवारी, जसवंत सिंह, तहसील मंत्री कृष्णकांत, तहसील कोषाध्यक्ष, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, जिला संगठन मंत्री पवन कुमार द्विवेदी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन ने कहा कि 12 सितंबर की शोभायात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर सरकार एवं संबंधित संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष संगठन की मांग रखी जाएगी।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट