Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ ने आने जाने हेतु मार्ग को लेकर रेलवे प्रशासन से लगाई गुहार

नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ ने आने जाने हेतु मार्ग को लेकर रेलवे प्रशासन से लगाई गुहार

रेलवे प्रशासन के हिलाहवाली के कारण कर्मचारियों में बढ़ रहा आक्रोष

खागा (फतेहपुर)नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ शाखा फतेहपुर के पदाधिकारियों ने कटोघन रेलवे स्टेशन में तैनात कर्मचारियों के आने जाने वाले मार्ग को लेकर एक आवश्यक बैठक संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सरोज की अध्यक्षता में किया गया। और जिसमें उच्चाधिकारियो से गुहार लगा कर मांग किया गया। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक हीलाहवाली के चलते कोई निराकरण नहीं हुआ। जिससे कर्मचारियों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ शाखा फतेहपुर बैठक करते हुए शाखा कोषाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि जब से रेलवे स्टेशन कटुन्न बना है तब से आज तक स्टेशन पर कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए स्टेशन पर आने जाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं बनाया गया और संपूर्ण कर्मचारी रेलवे लाइन को पकड़ कर पटरियों के किनारे आते जाते हैं और इन्होंने बताया कि रास्ता ना होने के कारण ग्रामीण भी सभी रेलवे लाइन के किनारे किनारे परियों के सहारे आते जाते हैं। और बारिश के समय परियों के किनारे रास्तों में कीचड़ हो जाने के कारण सभी कर्मचारी आने जाने के लिए बहुत ही कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी संघ रेलवे प्रशासन से मांग करते हुए कहां है कि जीटी रोड से रेलवे स्टेशन आने जाने के लिए रास्ता शीघ्र ही बनवाए जाएं। जिससे समस्त कर्मचारियों की समस्या का निराकरण हो सके।
इस मौके पर संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सरोज ,शाखा सचिव मातादीन, शाखा कोषाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!