उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

एस डी एम ने यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र का लिया जायजा,नावका संचालकों को दिया निर्देश

एस डी एम ने यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र का लिया जायजा,नावका संचालकों को दिया निर्देश

बाढ़ सहायता चौकी का किया निर्माण

खागा (फतेहपुर) यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर उप जिला अधिकारी आशीष कुमार वह तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा ने टीम के साथ किशनपुर यमुना नदी का जायजा लिया और सरकारी नवका संचालकों को हिदायत दिया।
खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर यमुना नदी का जायजा लेते हुए उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।और आने जाने वालों के लिए बने पीपे के पुल को समाप्त कर दिया गया है ।तथा सुरक्षा को संज्ञान में लेते हुए 4 सरकारी नावे निशुल्क लगाई गई है। जिससे प्रतिदिन लगभग हजारों आदमीयों का काम धंधे के सिलसिले व रोजी रोटी के उद्देश्य से आना जाना लगा रहता है। और इन्होंने बताया कि नाव का संचालकों को हिदायत देते हुए निर्देशित करते हुए कहा है कि 40 से 50 सवारियों को बैठा कर ना ले जाएं। इस समय 20 से 25 सवारियां से अधिक न बैठा कर यमुना नदी पार कराया जाए।धीमी गति से चले। क्योंकि जल स्तर तेजी से हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है। और नाव में तिरपाल आदि की व्यवस्था व्यवस्थित रखें। और इन्होंने बताया कि बाढ़ सुरक्षा चौकी का निर्माण किया गया है। निगरानी बनाए रखें। और कर्मचारी निर्देशित किए गए हैं। यदि कोई प्रभावित होता है तो उसे सहायता पूर्ण की जाए।
इस मौके पर उप जिला अधिकारी आशीष कुमार, तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा, कानूनगो ,लेखपाल सहित अन्य राजस्व स्टाफ मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!