Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची में बांदा के तीन भाजपा नेता जगह बनाने में रहे सफल

बांदा, 28 जुलाई

पार्टी नेतृत्व की संस्तुति मिलने के उपरांत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार राजपूत द्वारा घोषित क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची में बांदा के तीन भाजपा नेता जगह बनाने में सफल रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नरैनी विधानसभा से पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदुम नरेश आजाद को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला संयोजक रहे राजेश सेन को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। वही बबेरू क्षेत्र के संतोष बाथम को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद सहित सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य रामहित कश्यप, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!