देवरिया

बरहज के दरोगा सुमित राय की ततपरता से बची विवाहिता की जान

जिला संवाददाता, देवरिया। पुलिस कभी कभी ऐसा काम करती है कि आम जनता के दिल मे उसके प्रति सम्मान बढ़ जाता है। लोग सल्यूट करते हैं। गुणगान होता है। ऐसा ही एक मामला देवरिया जिले के बरहज में हुआ। एक दरोगा ने एक महिला की जान बचाने के दीवाल फांद कर घर मे घुसा और महिला को अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई। पुलिस यदि इस मामले में थोड़ा भी बिलम्ब की होती तो महिला की जान जा सकती थी। बरहज नगर ही नहीं पूरे जनपद में महिला की जान बचाने वाले दरोगा की प्रशंसा हो रही है। ससुरालियों से नाराज विवाहिता शालिनी विश्वकर्मा , तिवारीपुर ने मायके वालों के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर जहर खा लिया और वीडियो बनाकर व्हाट्सएप कर दिया। मायके वालों ने महिला को बचाने के लिए वीडियो को एसओ बरहज के सीयूजी नंबर पर भेज दिया। वीडियो मिलते ही पुलिस विवाहिता के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई नहीं आया तो दरोगा सुमित राय ने बाउंड्री फांदकर घर में प्रवेश किया। छत पर मिले वृद्ध महिला व पुरुष से दरोगा ने महिला के बारे में जानकारी ली। पता चला कि वह अपने कमरे में है। उन्होंने कमरे को खोलकर अंदर से महिला को निकाला और लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिससे उसकी जान बच गई। दरोगा सुमित राय की चारों ओर खूब प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!