Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक,किया गया विचार विमर्श

 

बांदा 19 जुलाई 2021

जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा(उप्र) द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तैयारी हेतु 234 नरैनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नरैनी ब्लॉक/नगर कांग्रेस की समीक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से विचार विमर्श किया।
दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता व वरिष्ठ पत्रकार डॉ रमाशंकर विश्वकर्मा के विगत दिन निधन होने पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
नरैनी ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक/नगर कांग्रेस नरैनी की संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे ‘लालू’ नें कांग्रेस संगठन की समीक्षा की, सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों से विचार-विमर्श किया, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कार्य करने को कहा। समीक्षा बैठक में बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे ‘लालू’, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव ‘मंडेला’, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्रजेश मिश्रा, नरैनी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनुरुद्ध प्रकाश पाण्डेय, नरैनी कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. निसार अहमद, कांग्रेस नेता सौरभ शंकर विश्वकर्मा, कांग्रेस नेता रमेश चन्द्र कोरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हादी न्याजी एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम दद्दा, कांग्रेस नेता हरिशंकर, कांग्रेस नेता जीतेन्द्र कुमार गुप्ता, कांग्रेस नेता उमाकान्त चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता सत्यम त्रिपाठी उर्फ आशू सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!