Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

 

बांदा, 17 जुलाई, 2021

जिलाधिकारी बांदा श्री आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक, समय से एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी श्री आनन्द कुमार सिंह द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभिन्न विभागो की शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश समस्त उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण समय से किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें उसे टालें नहीं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियांे द्वारा सरसरी तौर पर अग्रसारित न किया जाए तथा शिकायतों को ससमय गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप चैहान, उपजिलाधिकारी पैलानी श्री रामकुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, तहसीलदार पैलानी श्री टिमराज सिंह सहित समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!