पुलिस मुठभेड़ :पशु तस्कर को पैर में गोली मारी, तीन गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, वाहन, 04 राशि पशु व अवैध शस्त्र बरामद

*पुलिस की गोली से जो पशु तस्कर घायल हुआ है, उसका आपराधिक इतिहास है। उसपर रुद्रपुर व बनकटा थाने में पहले से ही दो दो मामले दर्ज हैं*

 

देवरिया।  थानाध्यक्ष भाटपार रानी व बनकटा मय पुलिस बल संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर बनकटा अमेठीया मार्ग ऐेंठी के पास एक पिकअप वाहन से 04 राशि गौ वंशीय पशु बरामद किये गये तथा अभियुक्त अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल जनपद सिवान बिहार, व अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती जनपद सिवान बिहार, को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने का प्रयास कर रहा था तथा पुलिस बल पर देशी तमंचे से फायर कर दिया गया जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस बल द्वारा की गयी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्त द्वारा अपना नाम पता छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती जनपद सिवान बिहार बताया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा, 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
01.छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती जनपद सिवान बिहार
02.अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल जनपद सिवान बिहार,
03.अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती जनपद सिवान बिहार

*बरामदगी का विवरणः-*
01.एक पिकअप वाहन
02.एक अदद देशी तमंचा व 02 अदद कारतूस
03.चार राशि गौ वंशीय पशु

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
01.उ0नि0 अभिषेक कुमार राय थानाध्यक्ष भाटपार रानी देवरिया,
02.उ0नि0 विशाल कुमार थानाध्यक्ष बनकटा देवरिया,
03.उ0नि0 दुग्रेश बरनवाल थाना भाटपार रानी देवरिया,
04.उ0नि0 जय प्रकाश दुबे थाना बनकटा देवरिया
05. कां0 अजय मौर्या थाना भाटपार रानी देवरिया
06.कां0 दिनेश सोनकर थाना भाटपार रानी देवरिया
07.कां0 शिवम सिंह थाना थाना बनकटा देवरिया
08.कां0 राकेश तिवारी थाना बनकटा देवरिया
09.कां0 सज्जन चौहान थाना बनकटा देवरिया