देवरिया कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर को गिरफ्तार को किया गया गिरफ्तार, एक देशी तमंचा, कारतूस सहित एक पिकप वाहन सहित 07 गोवंशीय पशु बरामद
देवरिया कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दौरान मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर ओवब्रिज के निकट कुर्नानाला के पास कसया रोड पर एक गोवंश लदे पिकप वाहन सं UP53ET5872 को रोकने का प्रयास किया गया , तो पिकप चालक द्वारा वाहन को फुटपाथ पर मोड़ दिया गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और बंद हो गया । ड्राइवर व ड्राइवर के सीट के बगल बैठे दो व्यक्ति दरवाजा खोलते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर कूदकर भाग गए । चालक सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा नीचे उतर कर वाहन के पीछे की तरफ जाकर वाहन की आड़ से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अपने पास मौजूद तमंचे से फायर कर दिया जिसमें पुलिस बाल बाल बची । पुलिस की जवाबी कार्यवाही में उक्त व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लग गयी और वह घायल होकर मौके पर गिर गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए नाम-पता पूछने पर अपना नाम किशन यादव पुत्र रामरेखा यादव निवासी भरथरी थाना ऊरूवा बाजार जनपद गोरखपुर बताया व उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया तथा उसको उचित उपचार हेतु देवरिया मेडिकल कॉलेज लाया गया । उसके 02 अन्य साथियों के बारे में पूछने पर बताया कि उनका नाम पता क्रमशः1. ऋषि पाल पुत्र पवन पाल निवासी रघवापुर थाना कोतवाली जनपद देवरिया व 2. अनिकेश पुत्र अज्ञात निवासी माल्हनपार थाना बासगांव जनपद गोरखपुर है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगी है ।



