सम्मानित व प्रतिष्ठित व्यक्ति, लोकतंत्र सेनानी थे स्व. श्याम लाल शाहू

फतेहपुर खागा ::- कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत खागा स्थित स्व.श्याम लाल शाहू जी के चतुर्थ पुण्य तिथि के अवसर पर प्रसाद वितरण का समारोह सकुशल सम्पन्न हुवा।
समारोह की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष खागा गीता सिंह व प्रतिनिधि राम गोपाल जी ने स्व. श्याम लाल शाहू जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया
ज्ञानेंद्र गुप्ता साशन द्वारा नामित सभासद ने बताया की व्यक्तित्व के धनी, कर्तव्य के प्रति निष्ठा, भारत देश के प्रति समार्पण की भावना से ओतप्रोत वक्ती, वरिष्ठ पत्रकार, समाज को एक सूत्र में पिरोने वाले सर्व वैश्य समाज को संगठित करने में विशेष योगदान करने वाले व्यक्ति थे ।
इस मौके पर संजीव साहू (गुड्डू ) मनोज केशरवानी,श्याम लाल,केशरवानी,शुभम केशरवानी,गीता सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष खागा राम गोपाल सिंह प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष खागा ज्ञानेंद्र गुप्ता साशन द्वारा नमित सभासद, राहुल गुप्ता साशन द्वारा नामित सभासद सहित स्थानीय जिम्मेदार व्यापारी मौजूद रहे।
Crime24hours/आलोक कुमार केशरवानी समाचार संपादक


