जालौन नदीगाँव

शिवराज बने प्रधान संगठन नदीगांव ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष

प्रधान संगठन नदीगांव ब्लॉक की कार्यकारिणी  की बैठक

डॉ शुभम मिश्रा 

नदीगांव  अखिल भारतीय प्रधान संगठन नदीगांव ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन हो गया है जिसमें अध्यक्ष पद की कमान शिवराज सिंह कुशवाहा को सौंपी गई है।
संगठन की बैठक बुधवार को कुंवर पैलेस कोंच में संपन्न हुई जिसमें जुटे प्रधानों ने सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई का गठन किया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सींगपुरा प्रधान आमोद उदैनिया, जिला प्रवक्ता पूर्व प्रधान तूमरा जितेंद्र पांडे की मौजूदगी में कार्यकारिणी घोषित की गई। पूर्व प्रधान एवं मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि शिवनी बुजुर्ग शिवराज सिंह कुशवाहा को अध्यक्ष, प्रधान भखरौल कौशल किशोर को उपाध्यक्ष, प्रधान रुदावली जाकिर हुसैन को कोषाध्यक्ष, प्रधान कटकरी बुजुर्ग राघवेंद्र पटेल को महामंत्री व प्रधान गोबर्धनपुरा रमेशचंद्र श्रीवास्तव को महासचिव नियुक्त किया गया। इन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी प्रधानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि साथी प्रधानों का किसी भी स्तर पर अनावश्यक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरी एकजुटता के साथ संगठन के बैनर तले लड़ाई लड़ी जाएगी। ग्रामीणों के साथ मिलकर विकास कार्य को गति देने की भी बात उन्होंने कही। इस दौरान राजेन्द्र प्रजापति अर्जुनपुरा, हेमलता कुठौंदा, नीरज गोस्वामी डाबर, संध्या गंगथरा, दिनेश तिवारी पीपरी कलां, राघवेंद्र पटेल कटकरी बुजुर्ग, मुलायम सिंह कुशवाहा रवा, अरविंद जुगराजपुरा, रामप्रकाश महेशपुरा, माताप्रसाद भेंड़, मुनेश मानपुरा, विनोद व्यास कैलिया, धर्मेन्द्र खैरावर, रामप्रकाश महेशपुरा, मंशाराम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!