कासगंज

प्रदेश सरकार की बाढ़ परियोजनाओं के निर्माण से, लोग

प्रदेश सरकार की बाढ़ परियोजनाओं के निर्माण से, लोग
हो रहे हैं सुरक्षित

लखनऊः दिनांक: 22 जून, 2021

प्रदेश में वर्षा के समय नदियों, बड़े नालों आदि में अधिक पानी आने से लोगों के घर, गांव, फसल आदि में जलभराव हो जाता है, इससे जनता और किसानों का आर्थिक नुकसान होता है। सरकार का ध्येय है कि प्रदेश का हर व्यक्ति बाढ़, जल प्लावन से सुरक्षित रहे, और उसका कोई नुकसान न होने पाये। इसीलिए सरकार ने सिंचाई विभाग से बनाये जा रहे बाढ़ परियोजनाओं को स्वीकृत करते हुए भारी मात्रा में लोगों को बाढ़ व जल प्लावन से निजात दिला रही है।
प्रदेश में कोविड महामारी के बावजूद सरकार द्वारा बाढ़ की तैयारियों के समस्त कार्य समयानुसार कराये जा रहे हैं। वर्ष 2020-21 में सिंचाई विभाग के अन्तर्गत 254 बाढ़ परियोजनाएं संचालित थीं जिनमें से  83 परियोजनाओं के कार्य बाढ़ काल 2020 के प्रारम्भ होने से पूर्व माह जून तक पूर्ण कर लिए गये थे तथा शेष परियोजनाओं के कार्य सुरक्षित स्तर तक इस प्रकार बनायें गये कि  उनका लाभ जनता को प्राप्त हो सके। अतिसंवेदनशीन स्थलों जिन पर बाढ़ परियोजनाएं स्वीकृत नहीं थी, उन स्थलों पर अनुरक्षण मद से अति आवश्यक कार्य कराकर क्षेत्रीय लोगों को बाढ़ से सुरक्षा  प्रदान की गयी। माह दिसम्बर, 2020 तक 146 परियोजनाएं पूर्ण की गयी तथा वर्ष के अन्त  तक अर्थात माह मार्च, 2021 तक 193 परियोजनाएं पूर्ण की गयी। वर्तमान वर्ष में अब तक  कुल 215 परियोजनाएं पूर्ण हुई है। शेष परियोजनाओ के निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएंगे।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि बाढ़ बचाव हेतु बाढ़ परियोजनाओं का कार्य समय से प्रारम्भ हो, गुणवत्तापरक हो तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पादित कराये जाएं। इस वर्ष के बाढ़ काल की तैयारियों के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री जी ने माह जनवरी, 2021 में ही बाढ़ कार्य हेतु पुनर्विनियोग के माध्यम से सिं��
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!