कासगंज

बी विद योगा, बी एट होम, थीम के आधार पर मनाया जायेगा अंतराष्ट्रीय योग दिवस-जिलाधिकारी

बी विद योगा, बी एट होम, थीम के आधार पर मनाया जायेगा अंतराष्ट्रीय योग दिवस-जिलाधिकारी
कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि बी विद योगा, बी एट होम थीम के आधार पर सोमवार 21 जून 2021 को सप्तम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। प्रातः 7 बजे से 45 मिनट तक अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर ही रह कर योगा करके कार्यक्रम को सफल बनायें तथा बी विद योगा, बी एट होम थीम पर आधारित अपनी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड कर अन्य लोगों को भी योगा करने के लिये प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाये रखने के लिये योगा करना अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन योगा करें और विभिन्न रोगों तथा दवाओं के सेवन से छुटकारा पायें। अन्य लोगों को भी योगा के प्रति जागरूक करें। कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घरों पर ही मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। योगा से होने वाले लाभ तथा उपयोगिता के कारण योगा कार्यक्रमों की लोकप्रियता पूरे विश्व में बढ़ती ही जा रही है। आप भी अपने घरों पर ही योगा करके अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग बनायें।
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!