रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस 18जून पर विशेष। लोहगढ़ के ग्रामवासियों ने लङी थी रानी झांसी के लिए अंग्रेजों से लङाई – डा चित्रगुप्त ” झांसी जिले के समथर कस्बे से 7 किमी की दूरी पर बसा है, लोहागढ ग्राम। पहाङीनुमा ऊचाई पर मौजूद लोहागढ की गढी अपने अतीत के संघर्ष को बयाँ करती नजर आती हैं जब गांव के किसान-मजदूरों ने भी अंग्रेजों से टक्कर ली थी। इतिहासकार डा चित्रगुप्त बताते हैं कि ईस्ट इण्डिया कंपनी की बढती ताकत का कारण देशभक्त रियासतों पर अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के चरम पर थी, इन्हीं रियासतों में झांसी को अपने अधीन करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपनी बङी सेना लेकर यहाँ हमला बोल दिया, यहां की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी सेना सहित इनका कङा मुकाबला किया। ईस्ट इंडिया कंपनी के पास अत्याधुनिक हथियार थे। अंग्रेजों की भारी सेना के हमले के कारण तहत रानी को झांसी छोङकर कालपी पहुँचना था, जहाँ उन्हें दूसरी मराठी सेना का सहयोग मिलता। रानी झांसी किले से निकलकर कालपी के लिए रवाना हुई। लेकिन अंग्रेजी सेना उनके पीछे लग गयी । रानी लक्ष्मीबाई समथर के पास लोहागढ से होकर निकली तो लोहागढ के ग्रामवासियों को पता चला कि अंग्रेजी सेना रानी साब के पीछे है ,तो पूरे ग्रामीण एकजुट हो गये । गांव के किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग के स्त्री पुरुष अपने परंपरागत हथियार तीर तलवार, गढासे, कुल्हाड़ी आदि से अंग्रेजी सेना से मुकाबला करने को तैयार हो गये। रानी को गांव से सुरक्षित निकल जाने दिया और यह अफवाह उङा दी गयी कि रानी लोहागढ गढी में सुरक्षित है, अंग्रेजी सेना तक ये खबर पहुँची तो उस सेना ने लोहागढ पर हमला कर दिया, गांव वासियों ने जमकर मुकाबला किया, और अपने परंपरागत हथियारों से ही अंग्रेजी एनफील्ड रायफल वाले सैनिकों को भागने पर मजबूर कर लेकिन इस संघर्ष में अनेक ग्रामवासी शहीद हो गये, घर घर मौत ने डेरा जमा लिया था । उसी दिन गांव के एक वीर यौद्धा ,जन श्रुतियों में उन्हें दुल्हासाब कहा जाता है, का विवाह होकर उसी दिन दुल्हन विदा हुई थी, लेकिन दुल्हासाब अपनी तलवार लेकर अंग्रेजों से भिङ गये। दर्जनों सैनिको मार डाले, अंग्रेजी सैनिक उनके दुल्हे के रूप में और सहरा पहने देखकर आश्चर्य कर रहे थे। दुल्हा साब काफी समय तक लङते रहे। लेकिन पीछे से एक गोली उनको निशाना बना कर मारी गयी। जनश्रुति के अनुसार किसी दुश्मन सैनिक ने घायल दुल्हासाब का सिर काट लिया लेकिन फिर भी वे काफी देर तक लङते हुऐ शहीद हो गये। इस युद्ध में अनेक ग्रामवासी शहीद हो गये लेकिन उन्होने रानी की रक्षा करने में सफलता प्राप्त की थी। आज भी इन शहीदों की समाधियां गांव में बनी हुई हैं। जहां लोग श्रद्धा से पूजते हैं।
Related Articles
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना कोविड एल वन अस्पताल
संवाददाता मोहित शर्मा की रिपोर्ट जिला झांसी के समथर नगर और क्षेत्र में कोरोना संक्रमण स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा कदम उठाते हुए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 39 बेड का कोविड- एल वन हॉस्पिटल बना दिया गया है समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र गुप्ता ने बताया की कोविड एल […]
ग्राम बड़ोखरी की अभिलाषा बनी प्रधान संगठन की मंडल उपाध्यक्ष
झांसी, ग्राम बड़ोखरी की अभिलाषा बनी प्रधान संगठन की मंडल उपाध्यक्ष …… समथर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के झांसी मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ग्राम पंचायत बड़ोखरी की प्रधान अभिलाषा राजेंद्र सिंह सेंगर संगठन का मंडल उपाध्यक्ष झांसी के पद पर मनोनीत किया है उनके मंडल उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्रवासियों और प्रधानों […]
कस्बा समथर के आगा बाजार हनुमान जी पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ
झांसी। झांसी के कस्बा समथर में अगा बाजार स्थित बड़े हनुमान जी पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें नगर की कन्या व संतों ने प्रसाद ग्रहण किया वही समथर के सभी भक्ति गणों ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया नगर के सभी भक्तगण ओने प्रसाद ग्रहण करते हुए कीर्तन भजन का आयोजन […]