Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

बांदा
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों भरे ऐतिहासिक 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत जनपद के 228 गांवों में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता तथा कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया वहीं मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, राशन किट व अन्य आवश्यक सामग्री बांटकर आमजन को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक सेक्टर के एक गांव में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्यक्रम चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा के ग्राम जमालपुर तथा पैलानी पहुंच कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित करते हुए वैक्सीन के प्रति आम लोगों के भ्रम को दूर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष निषाद ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया भर में कोरोना के खौफनाक मंजर के बीच हमें खुशी है कि इसके स्थाई इलाज हेतु हमारे देश में निर्मित वैक्सीन हमें उपलब्ध है। यह वैक्सीन लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के सभी मानकों पर खरा उतरती है। हम एक जिम्मेदार नागरिक के नाते संकल्प दोहराते हुए कोरोना से जंग जीतने में अहम भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ शैलेंद्र जयसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला संयोजक राजेश सेन, शिवचरण शुक्ला प्रधान तथा भाजपा नेता अरविंद चंदेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्राम महुआ तथा खानपुर पहुंच कर सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि गत 7 वर्षों में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं पिछले 70 वर्षों में नहीं हुये। सिर्फ वादों नहीं बल्कि मजबूत इरादों वाली मोदी सरकार निरंतर जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला , बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजकों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने मर्का व कमासिन पहुंचकर सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष को बड़े आयोजन के रूप में ना मनाते हुए आज के इस संक्रमण काल में सेवा ही संगठन भाग-2 के तहत सेवा दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह तथा प्रदीप मिश्रा के साथ-साथ प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने नरैनी मंडल के ग्राम रीगा पहुंचकर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को मास्क वितरित करते हुए वैक्सीन के प्रति फैलाई गई भ्रांतियों को दूर किया। महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्य प्रभा गुप्ता ने महुआ मंडल के ग्राम गंछा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाग लिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने तिंदवारी मंडल के ग्राम फतपुरवा में पहुंचकर आम लोगों को कोविड-19 महामारी के प्रति जागरूक करते हुए सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष sheela Singh ने बड़ोखर मंडल के ग्राम महोखर में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत भाग लिया जहां उनके साथ पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा धीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह ने ग्राम खप्टिहा कला में सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाग लिया जहां मंडल अध्यक्ष अमित निगम, हिम्मत सिंह, प्रेमनारायण शुक्ल,डॉक्टर सुभाष गुप्ता, कृष्णराम दिवेदी, अवधेश सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के पदाधिकारी अयोध्या सिंह पटेल ने बबेरू मंडल के ग्राम पतवन पहुंचकर सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाग लिया जहां सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित के साथ-साथ प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य माताबदल प्रजापति ने ग्राम बरई मानपुर में सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंदस्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के सैमरी सेक्टर अंतर्गत ग्राम महुई पहुंच कर स्वच्छता अभियान चलाया वहीं लोगों से मास्क, साबुन वितरित कर कोविड-19 की गाइडलाइन को कड़ाई से पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक प्रधान सेवक के रूप में देश की सत्ता को संभाले हुए 7 वर्ष पूरे हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी आज के इस संक्रमण काल के बीच इसको सेवा दिवस के रूप में मना रही है। इस अवसर पर मंडल मंत्री छविनाथ शर्मा,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमित अवस्थी, बूथ अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, राजेंद्रानंद सरस्वती, शिवम बाजपेई, राम विजय सिंह, दीपू सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने अतर्रा ग्रामीण पहुंच कर लोगों को मास्क वितरित करते हुए वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित किया। यहां मंडल अध्यक्ष वेद निराला, हरिहर मिश्रा, लालाराम राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भदोरिया नरैनी मंडल के ग्राम मुकेरा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर जसपुरा मंडल के ग्राम मरझा तथा जिला मंत्री अशोक कुशवाहा ने नरैनी में सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाग लिया।

Crime 24 Hours

संवाददाता – मितेश कुमार

error: Content is protected !!