फतेहपुर

नारी स्मिता फाउंडेशन ने उठाया सैनिटाइजेशन करने का बीड़ा

चुनावी ड्यूटी में लगे वाहनों का किया गया निशुल्क सैनिटाइजेशन
स्थिति सामान्य होने तक निरंतर किया जाएगा कार्य: स्मिता सिंह
फतेहपुर। नारी स्मिता फाउंडेशन (रोटी घर) द्वारा महामारी के इस दूसरे चरण में नगर वासियों को सुरक्षित रखने के लिए अहम कदम उठाना शुरू कर दिया है। विगत वर्ष लगातार लॉक डाउन के समय में निरंतर भोजन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया था। समाज सेवा का संकल्प लिए हुए संचालिका स्मिता सिंह ने इस वर्ष भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रही हैं। इसी क्रम में आज शहर के आबू नगर स्थित जीआईसी विद्यालय में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया साथ ही पोलिंग पार्टियों के लिए रवाना की जा रही बसों एवं चार पहिया वाहनों में भी सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। आपको बताते चलें कि तीसरे चरण का मतदान फतेहपुर जनपद में होना है जिसके लिए शिक्षकों एवं सरकारी एवं संविदा कर्मचारियों की पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम किया गया। साथ ही आसपास मौजूद मेडिकल स्टोर एवं चिकित्सालय के अलावा दुकानों का भी सैनिटाइजेशन किया गया। इन पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए उपलब्ध वाहनों में सैनिटाइजेशन का कार्य नारी स्मिता रोटी घर द्वारा निशुल्क रूप से किया गया। स्मिता सिंह ने बताया कि जनपद में किसी भी व्यक्ति को ऑफिस, घर एवं उचित स्थानों में सैनिटाइजेशन कराना हो तो भी निशुल्क रूप से किया जाएगा। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि मास्क का उचित प्रयोग करते हुए उचित दूरी बना करके ही घर से बाहर निकले। आवश्यक ना हो तो घर से बाहर मत निकले। कोरोना महामारी की चैन तोड़ने में आप सब का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि भोजन, दवाई एवं सैनिटाइजर की उपलब्धता के लिए संपर्क एवं सहयोग भी कर सकते हैं। जनपद को सुरक्षित रखने का बीड़ा उठाए नारी स्मिता फाउंडेशन के इस कदम एवं पहल की सभी ने सराहना भी की। रोटी घर के सक्रिय सदस्य विवेक मिश्रा ने स्वयं सैनिटाइजेशन का कार्य किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रांशु द्विवेदी भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!