देवरिया लार

लॉक डाउन में कस्बे से एक किशोरी को उठा ले गया सिरफिरा

रात भर कहाँ रखा? सुबह दुर्गा मंदिर पर बेहोश मिली लड़की

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

लार से पांडे एन डी देहाती की रिपोर्ट

लार। शुक्रवार की शाम से लार कस्बे में कोविड 19 के प्रोटोकॉल में लॉक डाउन था। तकरीबन 12 बजे एक सिरफिरा सड़क पर घूम रहा था। चनुकी मोड़ स्थित आवास से एक 16 वर्षीय किशोरी घर से बाहर खाली खेत मे लघुशंका को निकली। मनचला आया। मुँह पर हाथ लगाया। लड़की बेहोश हो गयी। उसे उठाकर अज्ञात जगह पर ले गया। भोर में लड़की को बेहोशी हाल में चनुकी मोड़ स्थित दुर्गामंदिर के समीप छोड़ दिया। होश आने पर लड़की घर गयी। घर जाते ही बेहोश हो गयी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने स्थिति की नजाकत देख पुलिस थाने भेज दिया। थोड़ी ही देर में इस घटना को कई प्रकार से सोशल मीडिया पर देखा गया। खुफिया विभाग से लेकर मुकामी पुलिस सक्रिय हुई। सिरफिरा पकड़ लिया गया। लड़की से पूछताछ के लिए सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक कपिलमुनि सिंह लार थाने पहुंचे। उन्होंने परिजनों और पीड़िता से बात की। पीड़िता के पिता ने आरोपी आरिफ पुत्र स्वर्गीय शमीम को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस घटना को लेकर बहुत से सवाल खड़े हो रहे। आधी रात को घर से बाहर लघुशंका को अकेली लड़की का निकलना भी एक सवाल है। आरिफ आधी रात को क्यों घूम रहा था जब लॉक डाउन में सभी लोग अपने घरों में कैद थे? लड़की को पूरी रात लेकर अज्ञात स्थान पर रहा तो लड़की का मेडिकल होना चाहिए। लड़की का इस प्रकार बेहोश हो जाना किसी अनहोनी की तरफ इशारा करता है। बहरहाल पुलिस जांच के बाद स्थिति साफ होगी कि कहीं लव जेहाद जैसा मामला तो नहीं बन रहा?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!