खागा फतेहपुर

सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

खागा (फतेहपुर) विकासखंड धाता के उच्च प्राथमिक विद्यालय घरवासीपुर में इस वर्ष हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई समारोह के कार्यक्रम का आयोजन एक शिक्षक का मार्ग दुर्घटना होने के कारण सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।तथा कार्यक्रम का आयोजन अशोक कुमार सिंह प्रधान अध्यापक शाह नगर द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ संरक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय घरवासीपुर में अचानक प्राथमिक विद्यालय प्रवेजपुर के शिक्षक बालेंद्र यादव दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण शान्त पूर्ण तरीके से मनाते हुए बताया कि इस विदाई कार्यक्रम 2020- 21 अवकाश प्राप्त शिक्षक अख्तर अली, हीरालाल सिंह, चंद्रशेखर यादव ,चंद्र भूषण सिंह ,श्रीमती केस रानी ,नफीस उल्ला, राजबहादुर ,शिवराज एवं महावीर सिंह के अलावा सत्र 2019-20 में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी विदाई दी गई।
समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आप लोगों द्वारा दी गई सेवाओं को शिक्षक जगत हमेशा याद रखेगा सेवानिवृत्ति के बाद भी आप लोग शिक्षक ही रहेंगे और समाज को दिशा देते रहेंगे। इस अवसर पर प्रादेशिक शिक्षक संघ के भाजपा इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह मंत्री पंकज सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, शशांक सिंह नेताजी, जयकीर्ति सिंह अभिषेक प्रताप सिंह, संजय सिंह अटेवा ,अरविंद सिंह ,वेद द्विवेदी सहित अन्य शिक्षकों के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
Crime24hours/राजेश प्रकाश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!