Uncategorized

महेशगंज थाने की पुलिस द्वारा क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च

संजय कुमार मिश्र

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर, पटना, महेशगंज, आजाद नगर ,नरियावा, शुकुलपुर आदि ग्रामों में महेश गंज पुलिस द्वारा अपने पूरे लाव लश्कर के साथ फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को यह संदेश दिया गया कि महेश गंज थाने की पुलिस निष्पक्ष व निर्भीक तरीके से चुनाव कराने हेतु कृत संकल्प है, क्षेत्रवासी निर्भीकता पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अराजकता से बचें। अराजक तत्वों द्वारा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाए जाने और शांति भंग की आशंका को लेकर तुरंत महेश गंज थाने को सूचित करें। थाना प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि महेशगंज पुलिस पूरी तरीके से लोगों की सुरक्षा व निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!