देवरिया लार

देवरिया:-धर्मेन्द्र सोलंकी का खरोह चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

देवरिया,

समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी का देवरिया में प्रथम आगमन पर खरोह चौराहे के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव व सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ फुल माला पहना कर के भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी का देवरिया में आज पहली बार आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

स्वागत करने वालों मे जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, विजय प्रताप यादव, अशोक कुशवाहा, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञानन्द चौधरी, श्याम बहादुर भारती, रणवीर यादव, मनोज यादव, पंकज श्रीवास्तव, संजय यादव, बलिन्द्र यादव, दिपक यादव, शैलेंद्र यादव सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!