कासगंज

उ0प्र0 सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंवन से सम्बन्धित विकास खण्डों पर हुये कार्यक्रम

उ0प्र0 सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंवन से सम्बन्धित विकास खण्डों पर हुये कार्यक्रम।

कासगंज: उ0प्र0 सरकार के 04 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार 22 मार्च को विकास खण्ड कासगंज परिसर मंे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंवन, महिला स्वयं सहायता समूहों, पोषण मिशन, कन्या सुमंगला योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष भाजपा के0पी0सिंह सोलंकी ने 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सरकारी योजनाओं की ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जानकारी देने की अपील की। उन्होंने उ0प्र0 सरकार की गत 4 वर्षों की उपलब्धियां की जानकारी देते हुये कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिये दृढ़ संकल्पित है। महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य तमाम योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। महिलायें, बालिकायें शिक्षित हों और सुरक्षित रहें। उनके आत्म सम्मान की रक्षा करने के लिये मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से सरकार द्वारा बहुत सी योजनायें चलाई जा रही हैं।
वन स्टाप सेन्टर महिला कल्याण विभाग कासगंज की टीम द्वारा कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई गई। सेन्टर मैनेजर प्रियंका यादव ने सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के हित एवं संरक्षण में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि सभी जागरूक हों और योजनाओं का लाभ उठायें। महिलाओं के हित में सरकार के प्रयासों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मिथ��
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!