Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

राम मंदिर रथ एवं कलश यात्रा का किया गया शुभारंभ

बांदा, 14 जनवरी 2024

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को नगर बांदा में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से किया गया। कलश यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर महेश्वरी देवी मंदिर , शंकर गुरु ,कोतवाली झंडा चौराहा व कैलाशपुरी होते हुए अयोध्यावासी श्रीराम मंदिर तक आयोजित की गई। इसके साथ ही दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक प्रमुख मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उक्त कलश यात्रा में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मनोज जैन ,संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव, नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकार पुलिस सहित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग् किया।

Crime 24 Hours
Report – Mitesh Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!