Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु किया जा रहा जागरूक

बांदा, 14 दिसंबर 2023

बांदा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में समस्त थाना क्षेत्रों में महिला आरक्षियों द्वारा स्कूल/कालेज, कस्बों व गांवो में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किया गया जागरुक। महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उ०प्र० शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14.12.2023 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला आरक्षियों द्वारा स्कूल/कालेज, कस्बों व गावों में जाकर बालिकाओं/महिलाओं को एकत्रित कर शासन की विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, विमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं/बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

Crime 24 Hours
Report – Mitesh Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!