फतेहपुर

पटेल नगर फतेहपुर में जन जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

फतेहपुर महिला कल्याण अधिकारी फतेहपुर,ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शासन की मंशानुसार R.S Excel School पटेल नगर फतेहपुर में जन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय में उपस्थित सभी बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित 1090, 108,112, आदि समस्त टोल फ्री नम्बंरो की जानकारी दी गयी। एवं इस टोल फ्री नम्बरों की विशेषता को बारीकी से बालिकाओं को बताया गया।
जन जागरूकता के दौरान विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी उपलब्ध कराते हुये महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड एवं सामान्य, निराक्षित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही इन योजनाओ की जनमानस तक पहुंचाने जाने का आग्रह किया गया। जन जागरूकता के दौरान श्रीमती पूनम तिवारी महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमति सरिता भारती जिला समन्वयक, प्रधानाध्यापक R-S Excel School आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!