Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

मानक विहीन नाला का हो रहा निर्माण

 

खखरेरू फतेहपुर ::-

 

थाना नगर पंचायत खखरेरू के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर ( रक्षपालपुर ) में पी डब्लू डी द्वारा बनवाई जा रही नाला में मानक के विपरीत सामाग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खखरेरू के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर में पी डब्लू डी विभाग द्वारा पानी के निकासी हेतु बनवाई जा रही नाला में मानक के अनुसार सरिया व मसाला का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है नगरवासी समाजसेवी प्रशांत भोजवाल अमर सिंह राजेश सिंह संदीप अग्रहरि अशोक सिंह रोशन अली राजनरायण मिश्रा बड़का सिंह विपिन कुमार शालू गुप्ता तूफान सिंह सुरेश कुमार अर्पित सिंह अभिमन्यु कुमार धीरू सिंह बनवारी सिंह मकबूल अली आदि ने बताया कि इसमें कहीं एक फिट में सरिया व कहीं इससे कम व ज्यादा में लगाई जा रही है इसके साथ ही मसाला कभी 5:1 का कभी 8:1 का इस्तेमाल किया जा रहा जे ई राम लखन के जानकारी होने पर चेक किया जाता हैं तो जे ई द्वारा फटकार लगाई जाती हैं तब सही मानक प्रयोग किया जाता है एवम् जे ई के चले जाने के उपरान्त पुनः वहीं प्रक्रिया ठेकेदार द्वारा शुरू हो जाती है इस संबंध में जे ई राम लखन से बात करने पर बताया कि मैं तो चेक किया हूं तब तक सही था अगर ऐसी शिकायत है तो मै अभी पता करता हूं।

Crime 24 hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!