Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तथा गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिमा में माल्यार्पण कर चलाया स्वच्छता अभियान

 

बांदा, 02 अक्टूबर 2023

बांदा जनपद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जा रहे कार्यक्रम के चलते तथा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा साफ सफाई के लिए दिया गया स्वच्छता का संदेश।

आपको बता दे कि यह पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र का है जहां पर बबेरू कस्बे के सुंदर कुमार स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा साफ सफाई व स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, सौरभ शिवहरे, अजय सिंह पटेल सहित दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!