Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

रक्षपालपुर बिछियावां मार्ग का केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास

 

खखरेरू / फतेहपुर ::-

 

खागा केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान के साथ मिलकर 132.2 लाख लागत से बन रही रक्षपालपुर बिछियावां मार्ग शिलान्यास किया केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता के सामने रखा वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति को तेज किया गया है जिसमें जनपद में मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेलवे स्टेशन का हाईटेक स्टेशन में परिवर्तित किया गया लगभग जनपद में 22 सड़कों के ऊपर काम शुरू किया गया वहीं उपस्थित जनता ने क्षेत्रीय विधायक व केंद्रीय मंत्री के सामने प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर पंचायत खखरेडू में हो रही धांधली के विषय में अवगत करवाया जिसमें केंद्रीय मंत्री ने जांच के बाद आवास वितरण का जनता को भरोसा दिलाया गलत लाभार्थी के खाते में गई धनराशि की रिकवरी का आश्वासन दिया क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान कोट मार्ग में पुल निर्माण का शीघ्र शुरू होने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी गढ़ा जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख अशोक त्रिपाठी उर्फ़ बुद्धा महाराज बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय निवर्तमान प्रधान खखरेरू नगर पंचायत रक्षपालपुर महेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे आइए सुनते हैं क्या कहा क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष खखरेरू ज्ञान चंद्र केशरवानी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Crime24hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!