Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का मनाया गया जन्म दिवस

 

बांदा, 10 अगस्त 2023

बांदा ग्राम पंचायत पल्हरी के थाना बिसंडा विकास खंड बबेरू में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्म दिवस समाजसेवियों ने मनाया। जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि महान वीरांगना फूलन देवी महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी मिशाल थी। सभी महिलाओं को फूलन देवी के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। बताया गया कि फूलन देवी ने कोई गलत कार्य नहीं किया था जबकि लोगों ने उनको सताया। फूलन देवी ने जवाब दिया और जेल की सजा भी काटी और फिर सांसद बनी। उनके इसी हौसले को हम सब मिलकर नमन करते हैं। रविन्द्र कुमार भारतीय ने बताया कि हमारी बहन बेटी अब घरों से बाहर निकले और अपने अधिकारों को भी पहचाने तथा अब शिक्षा की जरूरत है।

आगे जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल ने बताया कि 1963 में फूलन देवी का जन्म हुआ था (यु०पी०)। 11 साल की उम्र में पुत्तु लाल से शादी 15 साल की उम्र में गांव के दबंगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। जिस देश की स्त्रियों को अपने ही घर की चहारदीवारी से बाहर निकलने की इजाजत लेनी पडती हो और जुबानों पर तरह तरह की पाबंदियां लगाईं जाती हों उसी देश में अत्यंत साधारण एक मल्लाह की बेटी का प्रतिरोध और उसकी गर्जना पूरे विश्व ने सुना, यह भारतीय इतिहास में पहली बार हुआ। किसी स्त्री द्वारा किया गया ऐसा प्रतिशोध विश्व के इतिहास में कहीं नही मिलेगा। जातिवादी वर्चस्ववादी और गुलामी की जिस चादर को फूलन देवी का समाज सदियों से ओढ़े हुए रो-रोकर जी रहा था फूलन देवी ने उसे बेनकाब कर दिया। फूलन देवी ने भारतीय समाज के सामने अपने प्रतिरोध की मिशाल कायम करके एक स्त्री के भीतर का साहस और शौर्य होता है एक स्त्री की वीर गाथाएं भी इतिहास में पढ़ी जाती है।

इस दौरान निर्भय, कमलेश, गुलाब सिंह पटेल, श्याम बाबू पटेल, ब्रह्मदेव, राम सजीवन, प्रेमचंद, किशोरी लाल, भैया लाल, कमलेश पटेल, सखी, गोपाल कुशवाहा, बृजेश कुमार बाबूजी, अवधेश पटेल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Crime 24 Hours
रिपोर्ट – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!