Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

अभिषेक श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज सहित बांदा जिले का नाम किया रोशन, गृह मंत्रालय भारत सरकार के निजी सचिव के पद पर हुये चयनित

 

बांदा 16 जुलाई 2023

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलो से उड़ान होती है।
जनपद के कायस्थ समाज से होनहार बेटे अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र महेंद्र कुमार श्रीवास्तव निवासी क्योटरा बांदा से एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी भर्ती परीक्षा – 2022 मे 151 वीं रैंक हासिल की है। जिनको भारत सरकार के गृह मंत्रालय में निजी सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
आपको बतादे की अभिषेक श्रीवास्तव साधारण परिवार से हैं। उनके पिता महेंद्र श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय में टीचर के पद पर कार्यरत हैं।
अभिषेक श्रीवास्तव ने बाँदा मे रह कर अपनी शिक्षा पूरी की है। लगातार मेहनत करते हुए आज अपने परिवार सहित पूरे बांदा का नाम रोशन किया है। अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा की मै अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देता हुँ।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!