Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है – जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद

 

बांदा 8 फरवरी 2023

उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है। आर्थिक संपन्नता के साथ उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी के नेतृत्व में करीब 9 वर्षों से भारत को नई ताकत के रूप में स्थापित किया। वहीं उत्तर प्रदेश 6 वर्षों से अपनी मजबूत स्थिति से सबको प्रभावित कर रहा है।
उक्त उद्गार जिला पंचायत सभागार में आयोजित अमृत काल बजट पर चर्चा संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने व्यक्त करते हुए आगे कहा कि सशक्त हुआ समृद्ध राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को बलवती बनाए रखने की भावना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार भारतीय संस्कृति व सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी एवं देश के जन-जन और हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम का हार्दिक अभिनंदन करते हैं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित आम बजट ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित है। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना, विकास और रोजगार सृजन को मजबूत प्रोत्साहन प्रदान करना और व्यापक आर्थिक स्थिति को मजबूत करना आम बजट का मुख्य एजेंडा है। संगोष्ठी को बुंदेलखंड विकास बोर्ड चेयरमैन अयोध्या प्रसाद सिंह, पूर्व भाजपा जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, भारतीय कृषि अनुसंधान सदस्य बलराम सिंह कछवाह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता तथा अजीत गुप्ता के अलावा व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता अनशनकारी, मनोज जैन, सत्यप्रकाश सर्राफ आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू राजपूत, पंकज रैकवार, संतु गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी, सीताराम वर्मा, संजीव निगम नीलू, मनीष रैकवार, रजत सेठ राजेश सिंह स्वर्ण सिंह सोनू राजकुमार राज कमल किशोर अवस्थी उत्तम सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!