Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

कड़कड़ाती ठंड में नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

फतेहपुर ::-/
फतेहपुर जिला के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के प्रेम नगर कस्बे में शासन प्रशासन द्वारा नहीं हो पा रही अलाव की व्यवस्था इस कांपकपाती ठंड में प्रेम नगर के राहगीरों एवं निवासियों के लिए आगे आया प्रेम नगर व्यापार मंडल।
प्रेम नगर कस्बे में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गौतम ,संतोष द्विवेदी ,मोहम्मद हसनैन, संदीप गुप्ता ,मुन्ना अग्रहरी , कमला अग्रहरि अन्य लोगों ने अलाव की व्यवस्था किया।
सूत्रों की माने तो :-
प्रेम नगर व्यापार मंडल ने कहा कि शासन वा प्रशासन केवल पेड़ों की कटाई करवाता है लेकिन जब वही लकड़ी को लोगों के हित के लिए इस्तेमाल का सवाल आता है तो शासन व प्रशासन के पास अलाव की व्यवस्था नहीं होती।
जब प्रेम नगर में शासन में प्रशासन अलाव की व्यवस्था करने में असफल रहा तो प्रेम नगर के व्यापार मंडल को आगे आना पड़ा व्यापार मंडल द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य हुआ।

Crime24hours/संवाददाता सूरज कुमार सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!