उत्तर प्रदेश

बांदा शहर में कुछ देर पहले गोली चली घायल कानपुर रेफर

बांदा : आज मंगलवार रात शहर के मर्दननाका में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस टीमें गोली चलाने वाले आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गई हैं। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शहर के मर्दननाका मोहल्ले के रहने वाले सलमान (22) को डीएवी कालेज के पास मनोहरीगंज में रात करीब पौने 10 बजे तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया। गोली चलाने वाले युवक वहां से भाग निकले।
सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने घायल से बातचीत कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि घायल ने आरोपियों के नाम बताए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला के नेतृत्व में कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार बांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!