Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

मोक्षदायिनी केन नदी की आरती की गई संपन्न, दीप प्रज्ज्वलित कर मांगा आशिर्वाद

बांदा 8 नवंबर 2022

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बांदा के महेश कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष ने बताया कि मोक्षदायिनी केन नदी की आरती शुरू करने का सिलसिला अनवरत जारी है। केन की आरती में आस- पास के कई ग्राम से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। आगे महेश कुमार प्रजापति ने अवगत कराया कि भक्तों ने संकल्प ले रखा है कि केन नदी (गंगा) हमारी आस्था है। हम सभी भक्तजन केन नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
मौजूद जिला अध्यक्ष श्री महेश कुमार प्रजापति ने श्रद्धालु बंधुओं से अनुरोध किया कि नदियों को पावन बनाने हेतु एकजुट होकर आगे आए। केंद्रीय नव दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष श्री अमित सेठ भोलू ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर व आस- पास से आए नागरिकों के सहयोग गौ रक्षा समिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक मंगलवार सायं को होता है। इसके साथ ही आगामी दीप प्रज्जवलन हेतु दीयों को बेसन व आटा से बनाए हुए होंगे। प्रसाद वितरण के पश्चात जिला अध्यक्ष जी ने उपस्थित भक्त जनों का प्रोग्राम में आने पर आभार व्यक्त किया।
इस उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय नव दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री अमित सेठ भोलू, बांबेस्वर के मंदिर पुजारी पुत्तन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला मंत्री महेश प्रसाद गुप्ता, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष सागर गोयल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!