Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

बांदा किसान कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष रूद्रप्रकाश बाजपई भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

 

जनपद बांदा।

राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने वाले देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने बांदा किसान कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष पं. रूद्रप्रकाश बाजपई की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है। बांदा वासियों ने श्री बाजपई को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है। पं. रुद्रप्रकाश ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह बांदा वासियों के हित में रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!