Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

विधायक ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर मतदाता सूची पर की चर्चा

 

खागा / फतेहपुर ::- खखरेरू कस्बे के रॉयल गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान के नेतृत्व में किया। जिसमें सभी वार्डों के परिसीमन, मतदाताओं की संख्या सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी। और कार्यकर्ताओं ने प्रभारी व विधायक सहित आगंतुकों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
खागा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि सभी लोग मतदाता सूची में जुट जाएं और जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं है उनके नाम फार्म भरकर शीघ्र बढवाएं। कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट में छूटने ना पाए वह प्रभारी राज किशोर साहू ने कहा कि आगामी दीपावली के त्यौहार में पार्टी के घोषित कार्यक्रम को नगर पंचायत क्षेत्र में सभी लोग एकजुट होकर मनाएं और उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान मिट्टी की दिवाली से कमल के फूल की रंगोली बनाकर त्यौहार मनाए वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक जी की मेहनत से ही नगर पंचायत बनी है। इन्हें अपने मंत्रों से जीत पर भाजपा का परचम लहराना है।
इस मौके पर संयोजक प्रदीप बाजपेई, कुलदीप भदौरिया, विकास पासवान, हिमांशु त्रिपाठी, ज्ञान चंद्र केसरवानी, विनय गुप्ता, राजेश सिंह ,अशोक दुबे ,आशीष त्रिपाठी ,संदीप अग्रहरि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!