Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

समाजवादियों ने हवन पूजन कर नेताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से की प्रार्थना

 

फतेहपुर।

देश के कोने कोने में समाजवादी पार्टी के संरक्षक नेता जी मुलायम सिंह यादव जी के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामनाओं का दौर चालू हो गया है। शनिवार को गायत्री मंदिर खागा बाईपास चौराहे पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केतकी यादव, जिलाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा चौधरी राजेश यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता हनुमान सिंह यादव एडवोकेट, अखिलेश मौर्या पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भूप सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव खागा/ सुजरही के प्रधान शिव कुमार यादव, अनिल सिंह, पिंटू यादव, अमन यादव, महेश यादव, रामप्रसाद, सुजरही नेता झल्लर विश्वकर्मा, दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव, सुधीर यादव, नरेंद्र यादव, महेंद्र सिंह यादव, विनीत कुमार यादव आदि ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए हवन पूजन किया।

 

क्राइम 24 आवर्स न्यूज़ चैनल फतेहपुर से संवाददाता रोहित सिंह चौहान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!