Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय सभागार में आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

बांदा 15 सितंबर 2022

उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद की सीमा बेंदा घाट में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिला प्रभारी तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता व अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने रोली तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्वप्रथम चित्रकूट धाम मंडल के चारों जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायकों की आवश्यक बैठक ली। इसके उपरान्त सभागार में जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा के जिलाध्यक्षों की आवश्यक बैठक में उन्होंने वृत्त लेते हुए आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव तथा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। वही 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा की गई जबकि संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्त ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कुमार जी, उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, हमीरपुर महोबा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह तथा अजय सिंह पटेल, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत , प्रेमनारायण द्विवेदी, नरेंद्र सिंह नन्ना, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह, मनोज पुरवार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, संतू गुप्ता, प्रेम नारायण सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, उत्तम सक्सेना,नवीन गुप्ता, धनंजय चौधरी, राजनरायन द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!