Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया

 

बांदा, 02 अक्टूबर 2023

आज पूरा देश गांधी जयंती के शुभ अवसर को मना रहा है तथा देश में जगह – जगह पर कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं इसी क्रम में बांदा जनपद में भी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो के द्वारा एवम पूर्व राज्य मंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उन्हें याद किया गया। आपको बता दें कि यह पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू कस्बा से है जहां पर कस्बा बबेरू में स्थित सुंदर कुआं में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में बनी गांधी प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा एवं पूर्व राज्य मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव की मौजूदगी में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!