Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

ग्राम पचनेही में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर छात्र-छात्राओं व शिक्षक गण पर उत्पीड़न का आरोप

 

जनपद बांदा।

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के ग्राम पचनेही में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष पचनेही स्थित गौशाला निरीक्षण कर लौटते वक्त व कॉलेज जाकर छात्राओं से रूबरू हुए। तभी विद्यालय के छात्रों ने आपबीती विस्तार से बतलाया। अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने छात्रों व शिक्षकों को भरोसा दिलाया यह उत्पीड़न का हम अपने स्तर से शासन व प्रांतीय कार्यकारिणी को अवगत करा कर निष्पक्ष जांच करवाएंगे। आगे छात्राओं ने गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष को बताया कि प्रिंसिपल अध्यापकों को पढ़ाने नहीं देती है। उन्हें किसी ना किसी काम से उलझा कर रखती हैं। अगर कोई अध्यापक विरोध करता है तो उसके साथ गाली गलौज करती है। उन्हें बदनाम करने हेतु झूठे आरोप लगाते हैं। इसी वजह से यहां के शिक्षक गण भी कॉलेज छोड़कर जाना चाहते हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि खेलकूद का फंड का पैसा भी हड़प कर रही है। कुछ छात्राओं का मंडल खेलकूद में चयन हुआ था लेकिन किराया भाड़ा ना देना पड़े इसके लिए उन्हें प्रतियोगिता में नहीं भेजा गया। इन छात्राओं ने वार्ता के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि या तो हमें विद्यालय से हटा दिया जाए या फिर प्रिंसिपल को यहां से हटवा दिया जाए। इस पर जिला प्रमुख गौ रक्षा समिति ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि हम अपने स्तर से शासन को लिखेंगे इनको दूसरी जगह अटैच करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह सब आरोप लगते प्रिंसिपल द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर नाटक जैसा प्रयास किया गया ऐसी बात छात्राएं कह रही हैं।

Crime 24 Hours से रजनीश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!