Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

नगर निकाय चुनाव एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई आहूत

 

बांदा 11 सितंबर 2022

नगर निकाय चुनाव तथा सेवा पखवाडा अभियान को लेकर भाजपा की जिला बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। जहां आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए जनपद की सभी नगर निकाय सीटें जीतने का संकल्प लिया गया।
रविवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलन के उपरांत प्रारंभ हुई जिला बैठक में भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह द्वारा बैठक के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पिछले माह से तैयारी कर रही है। जिला संयोजक सिंह ने आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित को जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना को सह संयोजक नियुक्त किया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व सांसद व भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि “न बैठेंगे न बैठने देंगे” भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनीतिक दल है जहां एक के बाद एक योजना, अभियान और कार्यक्रमों के माध्यम से हम लगातार जनता के बीच में सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को अपनाते हुए सभी कार्यकर्ता लगे रहते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता कभी बैठता नहीं है बल्कि चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत पर अटल होकर निरंतर परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करता है। उन्होंने कहा कि आगामी मंडल की बैठकों में वार्ड स्तर पर बैठकर नगर निकाय चुनाव की रूपरेखा बनानी है। 25% आबादी वाले नगरी चुनाव को हर हाल में जीतने की योजना होनी चाहिए। हम जनपद के दो नगरपालिका तथा 6 नगर पंचायतों में मजबूत इरादे के साथ विजय हासिल करेंगे। नगर निकाय चुनाव 2024 के चुनाव की छोटी तैयारी है। असली तैयारी लोकसभा की है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें हैं। इसलिए 80 की 80 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए संगठन अभी से नगर निकाय चुनाव जीतने की तैयारी में लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार तथा देश की मोदी सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है। विशेष आदेश के रूप में उपस्थित जिला भाजपा प्रभारी तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने आगामी कार्य योजना को लेकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जो आग में नहीं जलेगा, आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भगवा परचम लहरा कर 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज कर सकते हैं। बैठक को सांसद आरके सिंह पटेल ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के जनशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि हम जनपद की दो नगर पालिकाओं तथा 6 नगर पंचायतों में जीत हासिल करेंगे।
इस अवसर पर विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवलेश सिंह, कृषि अनुसंधान सदस्य बलराम सिंह कछवाह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड सदस्य माता बदल प्रजापति, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, चेयरमैन ओरन योगेश द्विवेदी, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह तिंदवारी चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह बड़ोखर ब्लाक प्रमुख सोनू सिंह सोनू पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा,संतू गुप्ता, उत्तम सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पंकज रैकवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री धनंजय चौधरी, संजीव निगम नीलू, कृष्ण कुमार शुक्ला, वेद निराला, देवा त्रिपाठी, अमित निगम, सौरभ शर्मा, राजा दीक्षित, रंजीत सिंह, अनूप सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

error: Content is protected !!