Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

स्कूली छात्राओं को दी गई महिला अधिकार की जानकारियां

जनपद बांदा।

जनपद में महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के क्रम में आज थाना नरैनी के ग्राम पनगरा के गांधी इंटर कालेज मे जाकर क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार व मिशन शक्ति टीम जिसमे महिला कान्स्टेबल पूजा बुनकर, महक विदुआ, छाया द्वारा बालिकाओं को उनसे जुड़ी हुई योजनाओं की जानकारी दी गई एवं समस्त सरकारी योजनाएं व सरकारी हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया। क्षेत्राधिकारी नरैनी द्वारा बालिकाओं को उन्नत भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया गया तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।बालिकाओं के मध्य प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बालिकाओं को पुलिस टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया। नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए बालिकाओं को महिला कॉन्स्टेबल द्वारा बाल विवाह व मनचलों द्वारा होने वाली छेड़खानी को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो को लैपटॉप और साउंड सिस्टम के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला कॉन्स्टेबल द्वारा बोर्ड पर मिशन शक्ति कार्यक्रम को विधिवत रूप से समझाया गया कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं के मध्य चाकलेट का वितरण किया गया।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!