Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

मजदूर ने जंगल में जाकर लगाई फांसी

 

जनपद बांदा।

बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव में अज्ञात कारणों के चलते 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने जंगलों में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव में अज्ञात कारणों के चलते 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने जंगलों में प्लास्टिक की रस्सी से नीम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दिया है।ग्रामीणों ने जंगल मे देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। वही जानकारी पाकर मौके पर पहुँचे परिजनों ने जसपुरा पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव के लल्लू प्रजापति का 20 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार प्रजापति ने अज्ञात कारणों के चलते जंगल में जाकर आत्महत्या कर लिया है।मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था।मृतक की दो बहने हैं। जिनकी शादी हो चुकी हैं। मृतक के पिता सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। जहाँ जाने के लिए कल का उसका टिकट था।मृतक की मौत से माँ भोलिया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में जसपुरा थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी मो अकरम से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। फिर भी वास्तविक स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

Crime 24 Hours संवाददाता प्रशान्त त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!