फतेहपुर

फतेहपुर मलवा विकासखंड के शिवराजपुर मैं चल रही रामकथा की सजीव झांकियों ने लोगों का मोह लिया मन

फतेहपुर।मलवा विकास खंड के शिवराजपुर के हनुमान मंदिर मे चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के पाँचवे दिन भार्गव आचार्य यदुनाथ अवस्थी ने श्री राम विवाह की कथा सुनाया।श्री राम विवाह की सजीव झाँकी ने मन मोह लिया।आचार्य यदुनाथ अवस्थी ने बताया कि जिस प्रकार भगवान राम ने धनुष को तोड़कर माता सीता से अपना नाता जोड़ा उसी प्रकार हमें भी माया मोह के बंधन को तोड़ते हुए भगवान की शरण लेनी चाहिए।

मनुष्य संसार को असली समझता है वह इस संसार के चक्कर में भटकते रहते हैं और हाथ कुछ नहीं आता जबकि संतों के अनुसार संसार मिथ्या है और केवल ईश्वर का नाम और ईश्वर का सहारा ही सत्य है इसलिए भगवान की ही शरण में रहना चाहिए और उन्हीं पर अपनी सारी परेशानी छोड़ देनी चाहिए।दीपक त्रिपाठी,प्रदीप तिवारी,ओम प्रकाश शुक्ल,धनंजय द्विवेदी, अवधेश द्विवेदी,राजकिशोर विवेक द्विवेदी,संजय तिवारी,अनिल सिंह, रामशंकर रहे।

संवाददाता रोहित सिंह चौहान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!