Uncategorized

आजादी के अमृत महोत्सव की भव्य तिरंगा यात्रा देख जनसमूह ने भारत माता की जय के नारे लगाए

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कमासिन थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत कमासिन प्रधान श्रीमती रागिनी देवी, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता बाबा की संयुक्त भव्य तिरंगा यात्रा डीजे की राष्ट्रीय गीतों के साथ पूरे कस्बे में निकाली गई। तिरंगा यात्रा को देख गदगद नागरिकों ने भावविभोर होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाने के साथ झंडा ऊंचा रहे हमारा विजई विश्व तिरंगा प्यारा, राष्ट्रीय गीत का गायन कर जन-जन में राष्ट्रीयता का भाव जागृत किया। कमासिन कस्बा के बस स्टैंड से निकली भव्य तिरंगा यात्रा में भारी पुलिस बल सभी उप निरीक्षकों सहित भारतीय जनता पार्टी के कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सहित भारी संख्या में युवाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा का कमासिन बस स्टैंड में विनय होटल के सामने गुलाब पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आपको बता दे कि जगह – जगह पर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। तिरंगा यात्रा का समापन थाना कमासिन परिसर में हुआ। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए थाना प्रभारी कमासिन उमेश कुमार सिंह ने मिष्ठान वितरण कराया। सभी से 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को शांति सद्भाव से मनाने की अपील भी की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!