Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

द्रोपदी मुर्म के राष्ट्रपति बनने पर अतर्रा में महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई

 

अतर्रा/बांदा।

देश के राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा एनडीए की उम्मीदवार रही द्रौपदी मुर्म बहुमत के साथ विजय घोषित होने के उपरांत कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कस्बे के लाल थोक मोहल्ले में पहुंचकर आधा दर्जन से ज्यादा दलित महिलाओं से उनके घर पर मिलकर मिठाई खिलाते हुए खुशी जताई है।भाजपा महिला मोर्चा की तेजतर्रार नेता मंजू चौरिहा ने जानकारी देते हुए बताया महिला मोर्चा की टीम के साथ दलित महिलाओं के साथ खुशी जाहिर की है। ज्ञात रहे मंजू चौरिहा मंडल में जन समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाने के लिए कई बार अधिकारियों को भी फटकार लगा चुकी है। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता गुप्ता, मंडल महामंत्री मंजू चौरिहा, प्रेमलता, प्रीति, पुष्पा, सहित एक दर्जन से अधिक महिलाएं उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!