नव वर्ष के पहले दिन अकोढीया धाम में हुई महाआरती

शेयर करे

खागा फतेहपुर

नव वर्ष 2026 सभी के लिए खुशियों से भरा रहे सभी के सारे संकट कट जाए नए व्यापार के रास्ते खुल जाए हम सभी का जीवन संकट मुक्त हो जाए इन सभी आशाओं के साथ बाला जी धाम अकोदिया में नव वर्ष के पहले दिन बाला जी महाराज की महाआरती हुई । जहां सैकड़ों भक्त पहुंच कर आरती में सम्मिलित हुए इस भीषण ठंड और बिकराल कोहरे को देखते ऐसा लग रहा था कि भक्त नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन बाबा की कृपा से सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बाबा की महाआरती की । आरती के पश्चात भंडारे का प्रसाद बंटा जिसे सारे भक्तों ने ग्रहण किया। सभी भक्तों ने अपनी समस्या को बालाजी सरकार के समक्ष रखकर अपनी अर्जी भी लगाई जिससे उनका जीवन बाबा की कृपा से सुख समृद्धि से भर जाए। बाला जी सरकार के जयघोष से पूरा दरबार गूंज उठा था।
आज की इस महाआरती में सुनील महाराज जी, महेन्द्र गुप्ता, उमेश गुप्ता, सीकू गुप्ता, प्रमोद सैनी, राजेश पत्रकार, गौरव सैनी, राजेश सिंह आदि के साथ साथ सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।